Shami Plant Astrology: ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष में पेड़-पौधे के भी कई महत्व, फायदे और नुकसान बताए गए हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि किन पौधों को घर पर लगाना चाहिए और किसे नहीं। शमी एक ऐसा पौधा है, जिसका ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र और धार्मिक रूप से भी बहुत अधिक महत्व है। आइए जानते हैं कि इसे लगाने के महत्व और धार्मिक मान्यता क्या है।
ज्योतिष शास्त्र और धर्म में शमी का महत्व (Shami Plant Importance in Astrology)
मान्यता के अनुसार शमी भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसे घर पर लगाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक में शमी की पत्तियों का प्रयोग बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं हवन और यज्ञ में आहुति के लिए बनाई गई सामग्री में इसे डाला जाता है। इसके प्रयोग के बिना कोई भी हवन और यज्ञ अधूरा माना जाता है।
शनि देव के प्रकोप से बचाता है शमी (Shami Plant Importance in Dharma)
वहीं ऐसी भी मान्यता है कि अगर शमी का पौधा घर पर लगा है, तो घर के किसी भी सदस्य पर चली रही शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप कम हो जाता है। वहीं यह भी मान्यता है कि अगर घर के किसी भी सदस्य के विवाह में देरी हो रही है, तो इस पौधे को लगाना चाहिए। वहीं घर से बाहर निकलने पर इस पौधे का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना गया है।
वास्तु शास्त्र में शमी का महत्व (Shami Plant Importance in Vastu Shastra)
वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर में आर्थिक समृद्धि आने के साथ सुख-शांति बनी रहती है। इसे घर के मुख्य द्वारा के बाईं ओर लगाना चाहिए। इस पौधे को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, इसे आप छत पर लगा सकते हैं।
