Shadashtak Yog 2025: ज्योतिष में ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर बड़ा असर डालती है। ज्योतिष के अनुसार, वर्तमान समय में कर्मफल के स्वामी और न्यायाधीश शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और छाया ग्रह केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। ऐसे में इनकी स्थिति से एक खास योग बन रहा है, जिसे शनि-केतु का षडाष्टक योग कहते हैं। यह योग चुनौतियों, संघर्ष और बदलाव का संकेत देता है। हालांकि, यह योग परेशानियों के बीच से सफलता का रास्ता भी दिखाता है। यूं तो यह योग सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों को इससे खास फायदा होगा। षडाष्टक योग से इन राशियों को जमकर लाभ मिलने वाला है। इन राशियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों को इस योग से नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। इस राशि के जातक को करियर में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। इस समय आप अपने जीवन में अनुशासन लाएंगे और नई योजनाओं पर काम करेंगे। रहस्यमय और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी या बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। इस समय आप जटिल समस्याओं को सुलझाने में माहिर होंगे। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान धन-दौलत पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। मान-सम्मान में इजाफा होगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों को करियर में स्थिरता और सम्मान मिलेगा। आप बड़ी जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। ध्यान और योग के जरिए आत्मिक शांति मिलेगी। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के जातक को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।