Shab E Qadr 2025 Date: इस्लाम धर्म का पाक माह रमजान आरंभ हो चुका है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। इसी बीच रमजान की एक रात काफी खास होती है। माना जाता है कि इस दिन इबादत करने से कई हजार गुना सवाब मिलता है। इस रात को शब-ए-कद्र (Shab E Qadr) कहा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब पड़ रही है शब-ए-कद्र और क्या है ये रात?

क्या है शब-ए-कद्र (What is Shab E Qadr)

इस्लाम धर्म में शब-ए-कद्र का विशेष महत्व है। इसे  लैलतुल कद्र भी कहा जाता है। रमजान का दूसरा अशरा ढलने के बाद ये रात आती है। 10 दिनों के इन तीन अशरा में पांच पाक रातें होती है जिसे शब-ए-कद्र कहा जाता है। ये रातें 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29वीं रात होती है। माना जाता है कि हजरत मोहम्मद साहब को इन्हीं पांच रातों में से किसी एक रात को कुरान नाजिल हुआ था। इसी के कारण इन पांच रातों में इबादत करना अच्छा माना जाता है। इन पांच रातों में से 27वीं सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन अल्लाह की इबादत करने के साथ अपने गुनाहों की तौबा करते हैं।

कब है शब-ए-कद्र 2025? (Shab E Qadr 2025 Date)

बता दें कि इस साल रमजान का तीसरा अशरा यानी 21 वां रोजा 22 मार्च को पड़ रहा है। इसलिए शब-ए-कद्र 22 मार्च, 24, 26, 28 और 30 मार्च की रात को होगा।

शब-ए-कद्र 2025 महत्व (Shab E Qadr 2025 Significance)

रमजान के पाक माह में पड़ने वाली ये 5 रातें काफी खास मानी जाती है। इस रातों को रोजेदार कुरान पाक की तिलावत करते हैं। इसके साथ ही अल्लाह की इबादत करने के साथ अपने गुनाहों की तौबा करते हैं।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक