September Vrat Tyohar List 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ सितंबर माह का आरंभ हो रहा है। इस माह में भाद्रपद के साथ-साथ आश्विन माह पड़ेगा। व्रत त्योहार के मामले में ये माह काफी खास है। अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सितंबर में गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी के साथ-साथ कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही इस महीने पितृ पक्ष का भी आरंभ हो रहा है। सितंबर माह में दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं सितंबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में…

सितंबर व्रत- त्योहार लिस्ट 2024 (September Vrat Tyohar List 2024)

1 सितंबर 2024, रविवार- भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी पर्यूषण पर्व प्रारंभ, मासिक शिवरात्रि, श्रीकृष्ण छठी
2 सितंबर 2024, सोमवार- भाद्रपद अमावस्या
6 सितंबर 2024, शुक्रवार- वाराह जयंती, हरतालिक तीज<br>7 सितंबर 2024, शनिवार- मलयालम विनायक चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
8 सितंबर 2024, रविवार- ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024, सोमवार- स्कंद षष्ठी
10 सितंबर 2024, मंगलवार- ललिता सप्तमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन
11 सितंबर 2024, बुधवार-राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ
12 सितंबर 2024, बृहस्पतिवार- ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
14 सितंबर 2024, शनिवार- एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024, रविवार- शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, ओणम, भुवनेश्वरी जयंती
16 सितंबर 2024, सोमवार- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024,मंगलवार- अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
18 सितंबर 2024, बुधवार पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक, भाद्रपद पूर्णिमा
19 सितंबर 2024, गुरुवार अश्विन मास प्रारंभ
21 सितंबर 2024, शनिवार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
24 सितंबर 2024, मंगलवार कालाष्टमी, मासिक कालाष्टमी
25 सितंबर 2024, बुधवार अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत
27 सितंबर 2024, शुक्रवार अश्विन कृष्ण एकादशी एकादशी श्राद्ध
28 सितंबर 2024, शनिवार अश्विन कृष्ण एकादशी इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024, रविवार अश्विन कृष्ण द्वादशी द्वादशी श्राद्ध, मघा श्राद्ध, प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024, सोमवार अश्विन कृष्ण त्रयोदशी त्रयोदशी श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि, कलियुग

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024