Sapne Me Chipkali or Bichuu Dekhna: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। वहीं कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ सपनों का फल व्यक्ति को अशुभ प्राप्त होता है। यहांं हम बात करने जा रहे हैं कि सपने में अगर आपको छिपकली या बिच्छू दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में बिच्छू मार दे डंक

अगर आप सपने में बिच्छू को डंक मारते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको कोई परेशानी घेर सकती है।

बिच्छू घर से बाहर जाता हुआ दे दिखाई

स्वप्न शास्त्र अनुसार सुबह के समय में सपने में बिच्छू दिखाई दें तो यह भी एक अशुभ ही संकेत है। साथ ही अगर घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने वाली है और आप पर आर्थिक संकत आ सकता है।

सपने में बिच्छू को मार देना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आ सपने में बिच्छू को मारते हुए देखने तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको दुश्मन पर विजय मिलने वाली है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी विजय मिल सकती है। साथ ही आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि होगी।

सपने में छिपकली को पड़ना

अगर आप ​सपने में छिपकली पकड़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से डरे हुए हैं लेकिन इस डरक पर काबू पा सकते हैं। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है और आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

छिपकली का बच्चा दे सपने में दिखाई

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आपको छिपकली का बच्चा दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपका कोई काय् बनते- बनते रुक सकता है। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

डरकर भाग रही हो छिपकली

छिपकली अगर डरकर भाग रही है तो इसका मतलहै कि आपको करियर और व्यापार में उन्नति मिलने वाली है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी डील में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।