स्वप्न शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं सपनों के रूप में उनकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म काल में देखे गए स्वप्न दस दिन में पूरे होते हैं, जबकि रात्रि के प्रथम पहर के स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात्रि के दूसरे पहर के स्वप्न छह माह में पूरे होते हैं। तीसरी घड़ी का सपना तीन महीने में और आखिरी एक महीने में पूरा होता है। दिन के सपने अविश्वसनीय होते हैं। परंपरा के अनुसार अच्छे सपने नहीं बताने चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।

काल सर्प दोष से पीड़ित लोगों को अक्सर सपने में सांप, पहाड़, नदियां, समुद्र दिखाई देते हैं। वे कभी-कभी खुद को आसमान में उड़ते या ऊपर से गिरते हुए देखते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गजकेसरी योग होता है, उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं। श्रावण मास में भगवान शिव के साथ सर्पों के दर्शन होते हैं। आइए जानते हैं कि सावन में सपने में सांप देखना शुभ है या अशुभ ?

हर सपना कुछ न कुछ कहता है, उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अक्सर लोग सपने में ऐसी चीज देखते हैं; जिसे देखकर वे डर के मारे जाग जाते हैं। जिसके बाद मन में यह ख्याल आता है कि जो चीज देखी जाती है वह कई बार शुभ या अशुभ होती है। लोग सपने में सांप देखते हैं और इसका एक विशेष अर्थ भी होता है।

हिंदू धर्म में सांपों को पूजनीय माना गया है, हमारे शास्त्रों में भी सांपों का वर्णन कई जगहों पर मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है तो कहीं मृत्यु का। चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है, इसलिए हम सपने में कभी भी सांप को देख सकते हैं। इंसानों के लिए सांप का सपना देखना स्वाभाविक है, ऐसे में आइए जानते हैं कि सपने में सांप के दिखने का क्या मतलब होता है।

शिवलिंग के चारों ओर सांप लिपटा हुआ देखना: आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। आपको भगवान महादेव की कृपा मिलने वाली है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सपने में फन उठाए हुए सांप को देखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने कोई सांप फन उठाए हएउ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति मिलने के योग हैं।

सपने में सफेद सांप का दिखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में कोई सफेद सांप दिखाई देता है तो यह शुभ माना जाता है।

यदि सपने में सर्प दंश से मृत्यु हो जाए: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में कोई सांप काट ले और आपकी मृत्यु हो जाए तो इसका मतलब है कि आपको लंबी उम्र मिलने वाली है।

सपने में किसी सांप को पड़कना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में आप कोई सांप पकड़ते हुए खुद को देख रहे हैं तो धन की प्राप्ति होगी और परेशानियां दूर होंगी। यह एक अच्छा संकेत माना जाता है।

सपने में सांप और नेवले के बीच लड़ाई देखना: यदि ऐसा सपना देखते हैं तो आप भविष्य में किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। आपको जल्द ही कोर्ट से नोटिस मिल सकता है।

सपने में सांप का काटना: किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। चाहे आपकी सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो या नौकरी, व्यापार से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको भविष्य में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

बहुत सारे सांप देखना: ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में सांप को मारते हुए देखना: यदि आप ऐसा सपना देखते हैं तो आने वाले दिनों में आप अपने संकट को आसानी से दूर कर लेंगे।

सपने में सांप के दांत देखना: आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

सपने में मृत सांप देखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सपने में गोल्डन यानि सुनहरा सांप देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सोने के रंग का सांप देखने का मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है।

सपने में बार-बार सांप देखना: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बार-बार सांप का दिखाई देना मतलब कि आपको पितृ दोष हो सकता है।

सपने में सांप को बिल में जाते देखना: ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आने वाले समय में धन की प्राप्ति होगी।

सपने में सांप का हमला देखना: आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है, आपके जीवन में कई तरह की मुश्किलें आएंगी जिनका आपको सामना करना पड़ेगा।

सपने में सांप के बच्चे का दिखना: ऐसा सपना देखने वाले को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इसका संकेत है कि जीवन में कोई बड़ा खतरा आने वाला है।