Scorpio Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Vrishchik Rashi Ka Varshik Rashifal (वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025): वैदिक ज्योतिष अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। साथ ही मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। वहीं जिन लोगों की  जन्मकुंडली में मंगल ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। मंगल ग्रह से प्रभावित व्यक्ति इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, मेडिकल, खुफिया एजेंसी और डॉक्टर की लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं।

वहीं अगर वृश्चिक राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के प्रथम स्थान में बुध ग्रह स्थित रहेंगे और दूसरे भाव में सूर्य रहेंगे। साथ ही तीसरे भाव में चंद्रमा स्थित हैं। वहीं चतुर्थ भाव में शुक्र और शनि की युति रहेगी। साथ ही पंचम भाव में राहु और सप्तम भाव में गुरु ग्रह रहेंगे। वहीं नवम भाव में मंगल और एकादश भाव में केतु ग्रह विराजमान रहेंगे। वहीं इस साल 29 मार्च को आपको शनि के गोचर से ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal 2025) वालों को साल 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

वृश्चिक राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Scorpio Zodiac In 2025)

इस साल आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं शनि की ढैय्या हटते ही आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी साथ ही अप्रैल के बाद अच्छा लाभ होगा। वहीं अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अप्रैल के बाद भी कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जनवरी, मार्च, मई, जून, सितंबर और अक्टूबर का महीना बहुत अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Scorpio Zodiac In 2025)

इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले धन की अच्छी सेविंग कर सकते हैं। साथ ही धन अच्छा कमाएंगे। वहीं धनहानि की संभावना कम है। वहीं इस साल आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। 

वृश्चिक राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Scorpio Zodiac In 2025)

वैदिक ज्योतिष अनुसार छात्रों के लिए यह साल काफी शुभ रहने वाला है। वहीं जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या नाम कमाना चाहते हैं तो उनको इस साल अच्छा मौका मिलेगा। वहीं विदेश में जो लोग रह रहे हैं, उनको लाभ होगा। वहीं इस साल प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बस आपको मेहनत करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Scorpio Zodiac In 2025)

साल 2025 में आपकी सेहत की बात करें तो इस साल आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई बड़े हेल्थ इशू नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन साल की शुरुआत के चार महीने में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मतलब दुर्घटना हो सकती है। साथ ही कोई छोटी चोट- चपेट लग सकती है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। क्योंकि अशुभ षडाष्टक योग बन रहा है। 

वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Scorpio Zodiac In 2025)

इस साल आप लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। साथ ही प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। वहीं शनि की ढैय्या हटते ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं साल की शुरुआत में शनि और शुक्र की युति से काम बनेंगे। साथ ही लग्न में बुध ग्रह के होने से आपका वैवाहिक जीवन खुशमय रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Scorpio Zodiac 2025)

इस पूरी साल आपको सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही हल्दी और केसर का टीका लगाएंं। वहीं गणेश की पूरी साल आराधना करें। वहीं आपको इस साल आपको बुधवार के दिन गणेश जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।