Vrischika Career Horoscope 2022: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2022 की शुरुआत करियर के लिहाज से उतनी अच्छी नहीं रहने की आशंका है। इस दौरान ऐसे जातक जो पार्टनरशिप फर्म या ज्वाइंट वेंचर में काम करते हैं उन्हें अपने साझेदार और सहयोगियों के साथ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप में से कुछ लोग फर्म को पूरी तरह से भंग करने का विचार भी कर सकते हैं।

इस अवधि के दौरान कुछ भी नया शुरू न करें क्योंकि आपके किसी भी प्रयास का इस दौरान निम्न फल प्राप्त होने की आशंका है। वृश्चिक राशि के सप्तम भाव से राहु का गोचर होगा जो कि आपके व्यापार के सहयोगियों के मन में कुछ भ्रष्ट विचार पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान उनकी हर हरकत पर नजर रखने की जरूरत है और साथ ही उनके हर इरादे को ढंग से समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा इस अवधि में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके व्यावसायिक संबंधों को भंग या खत्म करने या आपकी बाजार में बनी बनाई प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा सकती है।

करियर भविष्यवाणी 2022 के अनुसार अप्रैल महीने में आपके आय भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी जिससे नौकरीपेशा जातकों के करियर में एक शुभ अवधि साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी वेतन वृद्धि और पदोन्नति की प्रबल संभावनाएं हैं। वृश्चिक राशि के वह जातक जो स्वयं का व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान अपने पिछले बकाया और नुकसान की वसूली करने में सफलता हासिल हो सकती है। वैसे जातक जो कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, वे इस अवधि का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि इस दौरान आप लंबी अवधि के निवेश से अच्छी कमाई करने में सफल रह सकते हैं।

छठे भाव का स्वामी मंगल, जुलाई और अगस्त के महीनों में अपनी राशि में गोचर करेगा जिसका फायदा वृश्चिक राशि के उन जातकों को मिल सकता है जो नई नौकरी की तलाश में हैं या फिर बेरोजगार हैं। इस दौरान आपको कुछ अच्छे नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप इस अवधि में अपने काम के प्रति महत्वाकांक्षी, समर्पित और ऊर्जावान रह सकते हैं जिससे आपको पेशेवर जीवन में लाभ मिल सकता है। करियर भविष्यफल 2022 के अनुसार यह अवधि प्रमुखों, सर्जनों और रियल एस्टेट एजेंटों के लिए शानदार रहने की संभावना है। आपके कार्य कौशल के कारण आपको कुछ लोकप्रियता मिल सकती है।

साल 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान वृश्चिक राशि के वह जातक जो सरकारी कर्मचारी हैं और जो इस क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे, उन्हें इस कार्य में सफलता मिल सकती है क्योंकि सूर्य पेशे के घर पर सीधी दृष्टि डालेगा। इस अवधि में यह नौकरीपेशा जातकों का प्रभुत्व बढ़ सकता है और उन्हें कार्यक्षेत्र में नए या विशेष अधिकार और हैसियत प्राप्त हो सकती है। 2022 करियर राशिफल के अनुसार यह समय उन जातकों के लिए बेहतर रहने की संभावना है जो बेरोजगार हैं क्योंकि इस दौरान उन्हें मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

वैदिक ज्योतिष आधारित करियर राशिफल 2022 के जरिये उद्यमियों को सलाह दी जाती है कि साल 2022 के अंतिम भाग में आप लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि इस अवधि के दौरान आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, वृश्चिक राशि लव राशिफल 2022, वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022