हिंदू धर्म में सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। यह दिन भोलेनाथ को समर्पित है। लिंग पुराण में कहा गया है कि शिवरात्रि के दिन, विशेषकर श्रावण मास में, उपवास, रात्रि जागरण और शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, दुग्ध अर्पित करने से सौभाग्य, दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल यह 23 जुलाई 2025 को मनाया जा रहा है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा-अर्चना और दान का फल महाशिवरात्रि के बराबर मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है, जिनको सावन शिवरात्रि के दिन करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। वहीं महादेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है। आइए जानते इन सिद्ध उपायों के बारे में…

24 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, सावन शिवरात्रि पर बनेगा गजकेसरी राजयोग, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय

अगर आपको कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा हो तो आपको सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको धीरे- धीरे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलने लगेगी।

शिवलिंग पर जौ से करें अभिषेक

सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। वहीं महादेव प्रसन्न रहते हैं।

धन आगमन के लिए बनते हैं मार्ग

सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अगले दिन शवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। वहीं महादेव प्रसन्न होते हैं। 

विवाह के बनते हैं योग

सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध में थोड़ी हल्दी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। हल्दी को गुरु ग्रह और शुभता से जोड़ा जाता है, जो विवाह के कारण ग्रह माने जाते हैं। इसलिए ये उपाय करने से विवाह के योग बनते हैं।

कालसर्प, पितृदोष के मिल सकती है मुक्ति 

शिव पुराण के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में कालसर्पदोष, पितृदोष और शनि का प्रकोप है वे सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक,पंचामृत या रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से पितृ और कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025