Sawan Shivratri 2025 Rajyog: वैदिक ज्योतिष में ग्रह समय पर युति बनाकर राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। वहीं इस दिन गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आक्समिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
वहीं बेरोजगारो लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी और लंबी दूरी की यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कार्य शुरू करन के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
गजकेसरी राजयोग का बनना आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ सकती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको माता और ससुराल पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे।