Sawan Shivratri 2023: सावन मास का पहला शिवरात्रि का व्रत आज रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान शिव का पूजा करने के साथ शिवलिंग में जल चढ़ाने मात्र से व्यक्ति के हर संकट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। लेकिन व्रत के दौरान कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर किन बातों का रखें ख्याल।

सावन शिवरात्रि पर करें ये काम

  • सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग में जल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।
  • दूध के अलावा दूध, दही, गंगाजल, गन्ने का रस आदि से भी अभिषेक कर सकते हैं।
  • भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग में बेलपत्र चढ़ाना लाभकारी होता है। इसलिए 5, 7, 11 या फिर जितनी मिल जाए उतनी बेलपत्र प्रभु को चढ़ा दें।
  • शिवलिंग में धतूरा, भांग, भस्म, आक के फूल आदि भी चढ़ा सकते हैं।
  • शिवरात्रि के दिन चार प्रहर में पूजा करने का विशेष महत्व है। इसलिए इन प्रहरों में पूजा जरूर करें।
  • शिवलिंग में सफेद चंदन लगाना शुभ होता है। आप चाहे, तो त्रिपुंड लगा सकते हैं।
  • अगर आपने शिवरात्रि का व्रत रखा है, तो नमक, अनाज का सेवन बिल्कुल न करें। बल्कि, एक समय फलाहार यानी फल का सेवन कर सकते हैं।

सावन शिवरात्रि के दिन न करें ये काम

  • व्रत के दौरान गेहूं, चावल, दाल या फिर कोई अन्य साबुत अनाज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • ब्रह्मचर्य का पूरा पालन करें।
  • तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज आदि से दूरी बना लें, क्योंकि इससे शरीर में काम और क्रोध की भावना उत्पन्न होती है।
  • सावन शिवरात्रि के दिन मांस, मदिरा आदि का सेवन बिल्कुल भी न करें।
  • शिवलिंग में केतकी, सिंदूर, रोली, कुमकुम आदि बिल्कुल भी न चढ़ाएं।
  • भोलेनाथ की पूजा करते समय उन्हें कभी भी तुलसी की पत्तियां अर्पित न करें। इससे वह जल्द रुष्ट हो जाते हैं।
  • सावन शिवरात्रि के दिन मन,चित्त को शांत रखें। किसी से भी वाद-विवाद, अपमान करने से बचना चाहिए।