Sawan Amavasya 2025 Date, Snan Dan Muhurat: 11 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय मास सावन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही हर जगह ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजने लगेंगे। मान्यता है कि इस पावन मास में भगवान शंकर की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, इस माह में कई व्रत-त्योहार आते हैं, जिसमें अमावस्या भी शामिल है। इस माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पितृ तर्पण, स्नान, दान और पुण्य कर्मों के लिए सावन अमावस्या को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष सावन अमावस्या कब है, क्या है इसका महत्व और क्या है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।
सावन अमावस्या 2025 तिथि और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन अमावस्या 2025 की तिथि 24 जुलाई है, जो इस दिन सुबह 2 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 25 जुलाई को सुबह 12 बजकर 40 तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार सावन अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जाएगी।
सावन अमावस्या स्नान-दान के शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: सुबह 5:38 बजे से 7:20 बजे तक
चर मुहूर्त: सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
लाभ मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 2:10 बजे तक
सावन अमावस्या 2025 का महत्व
सावन माह की अमावस्या को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन पीपल का वृक्ष लगाना पितरों की शांति के लिए अत्यंत लाभकारी होता है और इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। सावन अमावस्या पर तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति के समस्त पापों का क्षय होता है। इस दिन किए गए धार्मिक अनुष्ठानों से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
सावन अमावस्या पर दुर्लभ संयोग
ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष सावन अमावस्या पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। इन योगों में किए गए दान-पुण्य, व्रत, तर्पण और उपाय कई गुना फलदायी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।