shani budh rahu ketu vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। जिसमें एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि सावन के महीने में 4 ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। जिसमें शनि 13 जुलाई को वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही  व्यापार के दाता बुध 17 जुलाई को वक्री होंगे। वहीं राहु और केतु पहले से ही वक्री चल रहे हैं। ऐसे में सावन में 4 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। आपको बता दें कि यह संयोग लगभग 72 साल बाद बन रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को नौकरी में प्रमोशन और आय में जरबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद बनेगा शनि और शुक्र शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, हर क्षेत्र में सफलता के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही यह समय आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और संचार कौशल में सुधार होगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

चाल ग्रहों की उल्टी चाल वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही यह समय आपके रिश्तों में सुधार और नए संबंधों की शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा, और मैरिड लाइफ अच्छी हो जाएगी। वहीं आप इस समय समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

सावन के महीने में 4 ग्रहीं वक्री चाल सकारात्मक साबित हो सकती है। इस समय आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही  इस दौरान नई परियोजनाएं शुरू करने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां, या व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025