Sawan 2024 Gajkesari Yog: देवों के देव महादेव को श्रावण माह सबसे अधिक प्रिय है। 12 मास में से सावन महीने को सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करने से भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं और साधक के हर एक दुख-दर्द को हर लेते हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं। इस साल सावन सोमवार के दौरान काफी शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन माह का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के साथ-साथ गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। वृषभ राशि में दोनों राजयोग बनने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गजकेसरी और त्रिग्रही योग बनने से किन राशियों के ऊपर भगवान शिव की सबसे अधिक कृपा होगी।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है, जो सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक करीब ढाई दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ चंद्रमा की युति होती रहती है। ऐसे ही 29 जुलाई को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा वृषभ राशि में मंगल ग्रह भी है, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा इस राशि में 31 जुलाई रात 10 बजकर 15 मिनट रहने वाले हैं। ऐसे में गजकेसरी योग इस दिन तक कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के द्वितीय भाव में गजकेसरी और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। महादेव की कृपा से जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। कार्यस्थल में भी किसी भी प्रकार की समस्या चल रही है, तो उससे भी अब छुटकारा मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि होगी, जिससे समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। व्यापार में भी आप खूब कमाई कर सकते हैं। लंबे समय से जो प्रोजेक्ट या फिर डील नहीं मिल रही थी और उसके लिए आप काफी मेहनत कर रहे थे, तो वो अब आपको अवश्य प्राप्त हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही परिवार या फिर मित्रों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी सावन सोमवार पर काफी लाभ मिलने वाला है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकती है। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी बचाने में कामयाब हो सकते हैं। वाहन, संपत्ति या फिर कोई ज्वेलरी आदि खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी भोलेनाथ की असीम कृपा होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के अटके काम, प्रोजेक्ट एक बार फिर से शुरू हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।आपके काम को देखते हुए पदोन्नति या फिर अप्रैजल हो सकता है। बिजनेस में अपार सफलता के योग बन रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।