Sawan 2023 Date: हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल के सावन मास काफी माह है, क्योंकि इस बार 30 नहीं बल्कि पूरे 59 दिनों के पड़ रहे हैं। सावन माह भगवान शिव का सबसे प्रिय मास माना जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ हर सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा 19 साल बाद हो रहा है, जब सावन मास 59 दिन के पड़ रहे हैं। हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 में इस साल अधिक मास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल पूरे 13 मास होंगे। जानिए कब से शुरू हो रहे हैं सावन, तिथि, शुभ मुहूर्त के साथ हर सोमवार की तारीख और महत्व।
कब से शुरू हो रहे सावन 2023 (Sawan 2023 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2023 सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। लेकिन इस साल अधिक मास होने के कारण पूरे दो माह सावन रहेंगे। इसलिए 31 अगस्त को समाप्त होंगे।
सावन सोमवार 2023 की तिथियां (Sawan Somvar 2023 Dates)
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त
सावन सोमवार का महत्व (Significance Of Sawan 2023)
हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सावन के दौरा भगवान शिव की सृष्टि का संचार करते हैं। ऐसे में वह अपने भक्तों की हर एक पुकार को आसानी से सुन लेते हैं। सावन के दौरान भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक, दूध अभिषेक करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सावन के दौरान कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व है।
सावन पर बन रहा दुर्लभ योग
इस साल का सावन काफी खास है, क्योंकि पूरे 59 दिनों का सावन होगा। इसके साथ-साथ सावन में मणिकांचन योग भी लग रहा है, जो काफी दुर्लभ योग माना जाता है। इसके साथ ही इस साल मलमास में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
कब है साल 2023 का पहला सावन सोमवार?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। हालांकि सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को पड़ रहा है। इसके साथ ही आठवा सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।