सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो चुका है। जो कि 12 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार सावन मास में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना की जाती है। वहीं इस सावन के महीने में कई ग्रह की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 29 जुलाई को सबसे देवताओं के गुरु वक्री होने जा रहे हैं। वहीं 31 जुलाई को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 4 राशियां ऐसीं हैं, जिन पर महादेव की विशेष कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मिथुन राशि: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सावन का महीना आप लोगों वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। इस महीने जो आपके अटके हुए काम थे वो बन सकते हैं। इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। आकस्मिक धानलाभ के भी योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए श्रावण मास शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस महीने भोलेनाथ आप मेहरबान हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी। साथ ही आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी. बैंक-बैलेंस दुरुस्त रहेगी। इस समय आपको माता- पिता की सेवा करनी चाहिए।
तुला राशि: आप लोगों को सावन मास में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। वहीं उधार में दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही इस महीने आपको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रह हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है।
मीन राशि: भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना मीन राशि वालों के भी शुभ फलदायी रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने या नया काम शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। इस समय प्रतियोगी छात्रों को सफलता हाथ लग सकती है। मतलब उनकी नई जॉब लग सकती है। साथ ही इस समय करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।