Sawan Shaniwar Upay In Hindi: सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई को शुरू हो गया है। सावन के महीने में हर सोमवार का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शनिवार का भी खास महत्व होता है। दरअसल सभी ग्रहों पर भगवान शिव का आधिपत्य है और शनि देव को भोलेनाथ का शिष्य कहा जाता है। इसलिए इन लोगों पर साढ़ेसाती, ढैय्या चल रही है या शनि देव कुंडली में नीच के विरानमान हैं और शनि दोष लगा हुआ हैं, उन्हें सावन के शनिवार के दिन विशेष उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। जानिए ज्योतिष में शनि को मजबूत करने के लिए सावन महीने में क्या उपाय बताए गए हैं।

1- सावन में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष विधान है। इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और फिर सात बार परिक्रमा करनी चाहिए।  ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।

2- शिव पुराण के अनुसार सावन में शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति को अपनी पीड़ा से मुक्त करते हैं।

3- सावन में शनिवार के दिन शाम को शनि प्रतिमा के समक्ष एक सरसों का दीपक जलाएं और शनि मूर्ति पर सरसों का तेल भी चढ़ाएं। साथ ही बाद में शनि आरती का पाठ करें। ऐसा करने से शनि देव आशीर्वाद देत हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

4- ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो वो लोग सावन में शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजें जैसे काला या नीला कपड़ा, काली दाल, काले जूते, सरसों का तेल इत्यादि चीजों का दान करें। यह दान शनि मंदिर के पुजारी को दे सकते हैं।

5- सावन में शनिवार के दिन शनि देव के मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नमः का 108 बार रूद्राक्ष की माला से जाप करें। साथ ही शनि देव को नीले रंग के फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।