Raj Yog In Horoscope: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति का निर्माण करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्क राशि में वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग बना हुआ है। इस योग का निर्माण बुध और सूर्य की युति से हुआ है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय धनलाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग बनने से आपकी किस्मत चमक सकती है। क्योंकि आपकी राशि से बुधादित्य राजयोग का निर्माण चतुर्थ स्थान में हो रहा है। जिसे माता और भौतिक सुख, वाहन, प्रापर्टी का स्थान माना गया है। इसलिए अगर आप वाहन या प्रापर्टी परचेज की सोच रहे थे तो वो इस दौरान खरीद सकते हैं। या जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही आपको इस दौरान आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कोई अवार्ड मिल सकता है। इस दौरान माता के माध्यम से लाभ हो सकता है।
कन्या राशि: आप लोगों के लिए वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग का निर्माण 11वें स्थान में हो रहा है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स बन सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आप कारोबार में निवेश कर सकते हैं, समय आपके बेहतर है। साथ ही प्रापर्टी से संबंधित भी कोई निर्णय आप ले सकते हैं। जिसमें आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
तुला राशि: वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग बनने से आपकी जिंदगी में अहस बदलाव हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से वर्गोत्तम बुधादित्य राजयोग दशम भाव में बन रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वही अगर आफ नौकरी में कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
साथ ही आपकी गोचर कुंडली के भाग्य का स्वामी और धन का स्वामी एक साथ ही स्थित हैं। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सक्सेस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाही जगह स्थान परिवर्तन हो सकता है। आप लोग एक माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं।