Sawan Thursday Tips For Money: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। सावन मास में आने वाला गुरुवार और भी अधिक खास माना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। गुरु दोष से मुक्ति पाने के लिए भी सावन गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण माना गया है। गुरु ग्रह को बृहस्पति भी कहा जाता है जो देवताओं के गुरु भी हैं।
– सावन में आने वाले गुरुवार के दिन शाम को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर उसकी पूजा करें और लड्डू या बेसन की मिठाई चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनने के साथ गुरु दोष से मुक्ति भी मिलती है।
– गुरुवार के दिन भक्त भोले बाबा को पीले चावल का भोग लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि इसमें हल्दी न डालें। पीले चावल का मतलब केसरिया चावल का भोग लगाएं और गुरु मंत्र ‘ॐ बृं बृहस्पतए नमः’ का 108 बार जप करें।
– सावन में आने वाले सभी गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ शिव शंकर भी प्रसन्न होते हैं। जीवन में आ रहीं आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।
– सावन गुरुवार में गुरु से जुड़ी पीली वस्तुओं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल आदि का दान करना अच्छा माना गया है।
– गुरुवार के दिन बड़ों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। इससे भाग्य प्रबल होने के साथ धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
– गुरुवार के दिन गरीब बच्चों को केले का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां और आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
पूजा विधि: गुरुवार के दिन पूजा स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति, तस्वीर या शिवलिंग को स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव का गंगाजल या साफ पानी से अभिषेक करें। उन्हें फूल, अक्षत्, चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा, धूप, दीप, गाय का दूध आदि अर्पित करें। भोग स्वरूप बेसन के लड्डू चढ़ाएं। शिव जी के साथ माता पार्वती तथा गणेश जी का पूजन करें। शिव चालीसा का पाठ करें और शिव जी की आरती करें। इसके बाद भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें। उन्हें अक्षत्, तुलसी दल, पीले फूल, हल्दी, धूप, दीप आदि अर्पित करें। भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्रनाम पाठ करें और आरती करें। इसके बाद प्रसाद परिजनों में वितरित कर दें।

