Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होकर शुभ और राजयोगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जून के महीने में कर्मफल दाता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस राजयोग के निर्माण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि में ही बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही इस समय कुंभ राशि वालों को जीवन के ज्यादातर क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। साथ ही दैनिक इनकम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से वृष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको सीची हुई योजानाओं में सफलता मिलेगी। वहीं आपकी आय के सोर्स बनेंगे। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं साथ ही इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य इस अवधि में बन सकते हैं।