Saturn Planet Gochar In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव सबसे धीमी गति से संचरण करते हैं। शनि देव करीब एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद संचरण करते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने जनवरी 2023 को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर लिया था और वह साल 2025 तक यही स्थित रहेंगे। इसलिए इस दौरान में कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है और धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन राशियों के विवाह और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी है…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का कुंभ में संचरण करना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही उन्होंने लग्न में संचरण करके शश राजयोग का निर्माण किया है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते देखे जाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका इस अवधि में विवाह हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का कुंभ राशि में भ्रमण करना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय आप आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों के आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। साथ ही आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं इस दौरान आपके अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। साथ ही इस राशि के जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं उन्हें इस दौरान सफलता मिल सकता है। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। बस आपको थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का कुंभ राशि में संचरण करना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपकी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। वहीं आप समय- समय पर धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जो शुभ रहेंंगी।