Shani Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं आयु प्रदाता शनि देव भी अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनि देव का यह गोचर 29 अप्रैल को होगा। शनि का यह गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि शनि के गोचर से धनु राशि वाले साढेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे। साथ ही तुला और मिथुन राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद इन राशि वालों को शनि देव जाते- जाते धनलाभ करा सकते हैं।
मिथुन राशि: शनि के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप कोई संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें भी ये गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा, आपका हर काम इस दौरान बनता हुआ नजर आ रहा है।
तुला राशि: इस राशि के जातकों को भी शनि देव का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। साथ ही नए साल में आप पर शनि की दशा नहीं रहेगी। 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आपको करियर में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। अगर आप जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और शनि देव की शुक्र देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके कई सपने पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना भी पूरा हो सकता है।
धनु राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव जाते- जाते आपको धनवान बता सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पिछले समय में किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी। अगर इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह साल निवेश के लिए अनुकूल है। इस साल आप कोई जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।
शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव:
शनि ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन और तुला राशियां को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन इन राशियों को ढैय्या से पूरी तरह मुक्ति जनवरी 2023 में मिलेगी, जब शनि मार्गी होगें। क्योंकि मार्गी होने पर शनि के शुभ फलों में बढ़ोत्तरी होती है।
साथ ही 29 मार्च 2022 को धनु राशि पर शनि की साढेसाती का प्रभाव में कमी आएगी। लेकिन पूरी तरह मुक्ति इन्हें भी जनवरी 2023 में मिलेगी। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश के कारण मकर, कुंभ और मीन राशियां शनि की साढेसाती से प्रभावी रहेगी। इस बीच एक बार फिर शनि व्रकी होकर 12 जुलाई 2022 में मकर राशि में गोचर करेगें।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
