Shani Rashi Parivartan 2020: न्यायकर्ता शनिदेव 24 जनवरी को अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन एक संयोग भी बन रहा है। करीब 150 साल बाद मौनी अमावस्या के दिन शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शनि एक राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। जिस राशि में ये होते हैं उस राशि समेत ये अपनी ठीक पीछे की राशि और ठीक आगे की राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। जानिए शनि का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष: आपकी राशि से दशवें भाव में शनि का गोचर होने जा रहा है। जिस कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। करियर में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी।
वृष: शनि का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा क्योंकि आपके ऊपर से शनि की ढैय्या खत्म हो जायेगी। भाग्योदय होने के आसार हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आयेगी।
मिथुन: शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। जिससे आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। राहु पहले से ही आपकी राशि में विराजमान हैं अब शनि की ढैय्या लगने से आपकी पेरशानियां बढ़ जायेंगी। पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा।
कर्क: शनि के सप्तम भाव में आने की वजह से वैवाहिक जीवन में रुकावटें आयेंगी। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर होती दिखाई दे रही है।
सिंह: आपके छठे भाव में शनि का गोचर होने जा रहा है जो आपके शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी करेगा। लेकिन मार्च में गुरु के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। जिससे शनि आप पर बुरा प्रभाव नहीं डाल पायेंगे।
कन्या: इस राशि के जातकों पर से शनि की ढैय्या खत्म होने जा रही है। जिससे आपके लिए धन लाभ और भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।
तुला: शनि का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। जिससे आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी। कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक: आपके ऊपर शनि की साढ़े साती खत्म होने वाली है। जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आपको धन लाभ के साथ वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। कर्जों से मुक्ति मिलने के भी आसार हैं।
धनु: शनि आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आप पर शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। आय कम होगी, खर्चे ज्यादा रहेंगे।
मकर: शनि आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण आपको काफी परेशान करने वाला है। जिससे हर काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ: आपके ऊपर शनि साढ़े साती की शुरुआत हो जायेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन: इस राशि के जातकों पर शनि के राशि परिवर्तन का कुछ खास प्रभाव पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी।

