Shani Vakri 2024: कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि को नवग्रह में से सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही शनि इकलौते देवता है जिन्हें शनि साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया गया है। ऐसे में शनि का 12 राशियों के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव होता है। शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही वह साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। लेकिन समय-समय पर उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा।
बता दें कि शनि 30 जून को सुबह 12 बजकर 25 मिनट पर वक्री होने वाले हैं। इसके साथ ही इस अवस्था में करीब 139 दिन रहेंगे और 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां है जिन्हें शनि के वक्री होने से खूब लाभ मिल सकता है…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है और वह ग्यारहवें भाव में ही वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस साल आपके काम को देखते हुए वेतन में वृद्धि के साथ पदोन्नति भी हो सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। अगर आप लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। परिवार की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही संतान अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के पहले और दूसरे भाव के स्वामी है और वह इस राशि के दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है। पैसों से जुड़ी हर एक समस्या समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्च से अब छुटकारा मिलेगा। अगर इस अवधि में निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा पहले किए गए निवेश से अब आपको लाभ मिल सकता है। घर, प्रॉपर्टी या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के पहले भाव के स्वामी शनि है और इसी भाव में वह वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही जीवन में चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब समाप्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम की इच्छा प्रबल होगी। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में परिवार या फिर दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सेहत की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब खत्म हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
