Shani Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं  शनि 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में ही वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। शनि वक्री अवस्था में 4 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद वह कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में  रहने लगेंगे। शनि की चाल में परिवर्तन का असर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है, क्योंकि यह धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। जानिए शनि के वक्री होने से किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ।

शनि के वक्री होने से इन राशियों को मिल सकता है लाभ  

सिंह राशि

इस राशि में शनि सप्तम भाव में वक्री हो रहे है्ं। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं एक बार फिर चलने लगेंगे। इसके साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकताहै। लेकिन किसी से भी तर्क-वितर्क न करें, क्योंकि इससे नुकसान आपको ही होगा। ह मेहनत करने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ भा अच्छा समय बीत सकता है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यस्थल में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। ऐसे में पदोन्नति और इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही जो छात्र मेहनत करेंगे उन्हें सफलता जरूर हासिल हो सकती है।

मीन राशि

शनि कुंभ राशि में वक्री होकर इस राशि में द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का बेवजह खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आने वाले समय में अच्छा लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त हो सकती है।लेकिन फिजूलखर्ची से थोड़ा बचकर रहें, क्योंकि इसके कारण कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है।