ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है। मतलब शनि अब कुंभ राशि से मकर राशि में वक्री होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में शनि देव दशम भाव में वक्री होंगे, जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। साथ ही शेयर बाजार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह है कि शनि देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं।

धनु राशि:  शनि देव का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनिदेव आपके दूसरे स्थान में वक्री होंगे। जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है।

मीन राशि: आपके लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें भाव में वक्री होंगे, जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है।  इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है।