Shani Vakri 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है। मतलब शनि अब कुंभ राशि से मकर राशि में वक्री होंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: आपकी राशि से शनि देव दशम स्थान में वक्री होंगे, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह है कि शनि देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं। मतलब शुभ है या अशुभ हैं।
धनु राशि: आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनिग्रह आपके दूसरे भाव में वक्री होंगे। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। साथ ही इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। आप लोग एक फिरोजा धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
मीन राशि: शनि देव का वक्री होना आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि ग्रह 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स भी बनेंगे। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही कारोबार में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोग भी एक फिरोजा धारण कर सकते हैं आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।