Shani Planet Vakri 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता  है। आपको बता दें कि शनि ग्रह ने जुलाई के महीने में मकर राशि में गोचर किया है और वह अक्टूबर तक मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। मतलब शनि देव करीब 3  महीने तक वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि:  शनि देव का मकर राशि में वक्री होना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम स्थान में वक्री हुए हैं, जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है।। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपके प्रमोशन- इंक्रीमेंट के योग बन सकते हैं। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है। आपके  बॉस खुश हो सकते हैं। इस दौरान व्यापार विस्तार के भी योग हैं। इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं।

मीन राशि: शनि देव के वक्री होते ही आप लोगों व्यापार और करियर में अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में वक्री हुए हैं। जिसे वैदिक ज्योतिष में इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से भी आप धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको फ्यूचर में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापार में मुनाफा अच्छा होने के प्रबल योग हैं। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि ग्रह और गुरु बृहस्पति से जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय आपको सुनहरी सफलता मिल सकती है। इस समय आप शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी से भी अच्छा धन कमा सकते हैं।

धनु राशि: शनि ग्रह के वक्री होने से आप लोगों को मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिल सकता है।क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको स्टॉक मार्केट और सट्टा- लॉटरी में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान उधार दिया हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

व्यापार में अच्छे धनलाभ के आसार हैं। वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय शानदार रहने वाला है। वहीं इस समय आप लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। लेकिन आप लोगों पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए आप लोगों को अभी वाहन संभालकर चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।