Shash Mahapurush Rajyog: इस साल की होली काफी अलग मानी जा रही हैं, क्योंकि इस साल होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पहले के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। जिसका असर देश-दुनिया के साथ हर एक जातक के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। ऐसे ही कर्मफल जाता शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है, जिससे होली पर शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

होलिका दहन शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्यायाधीश शनि 29 मार्च तक कुंभ राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शश राजयोग 29 मार्च तक रहने वाला है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शनि दसवें भाव में शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शनि की कृपा से अचानक धन लाभ के साथ-साथ रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लग्न भाव में पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव अधिक होगा, जिससे आप कई धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा शनिदेव पूरी कर सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का शश राजयोग खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में भी लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको उच्च कोटि का मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों या फिर परिवार के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही गुड न्यूज मिलने के कई योग बन रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती हैं। करियर में चली आ रही समस्याएं अब  समाप्त हो सकती है। 

इस साल होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। लेकिन भारत में नजर नहीं आने के कारण सूतक काल नहीं लगेगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र ते अनुसार, इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण पर किन राशियों को रहना होगा संभलकर और किन्हें मिलेगा बंपर लाभ…

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025