Shani Margi In Makar 2022:  वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव जुलाई में मकर राशि में वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं।  जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना विशेष लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आने के प्रबल योग हैं या फिर आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। आपके बॉस खुश हो सकते हैं। आपके काम की सराहना हो सकती है। साथ ही सीनियर्स और वरिष्ठजनों का आपको साथ मिल सकता है। आप लोग इस समय एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

मीन राशि: शनि देव के मार्गी होते ही आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। व्यापार में नई डील फाइनल कर अच्छा मुनाफा सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर शनि ग्रह और गुरु बृहस्पति से संबंधित  हैं तो आपको यह समय अच्छा धनलाभ साबित हो सकता है। इस समय आप एक सुनहला धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि: शनि देव के मार्गी होने से आपको भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको शेयर मार्केट और सट्टा- लॉटरी में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आपको इस समय अटका हुआ धन भी मिल सकता है। व्यापार में अच्छे धनलाभ होने की संभावना है। आप इस समय जिस काम में भी हाथ डालेंगे आपको सफलता हासिल होगी।

वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित है। उन लोगों के लिए समय बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इस समय आप एक टाइगर स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद रत्न साबित हो सकता है।