Guru Shani Ki Dasha: विशेषज्ञों के अनुसार 21 दिसंबर, सोमवार को बृहस्पति ग्रह और शनि ग्रह एक-दूसरे के सबसे करीब होंगे। जानकारों की मानें तो दोनों के बीच महज 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी। सूर्यास्त होने पर दक्षिण-पश्चिम क्षितिज में इस अद्भुत नजारे को देखा जा सकेगा।

खगोल शास्त्रियों का मानना है कि 397 साल बाद अंतरिक्ष में यह अद्भुत घटना होने वाली है। ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक ग्रहों का यह मिलन मकर, कुंभ, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं राशियों पर कैसा पड़ेगा इस मिलन का प्रभाव –

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। यह समय व्यवसाय परिवर्तन का रहेगा।

वृषभ राशि – आपकी राशि के जातकों के लिए शनि-गुरु के इस मिलन से भाग्योदय के योग बन सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। धन हानि हो सकती है।

कर्क राशि – कर्क राशि के पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों को शनि-गुरु के प्रभाव के फलस्वरुप शत्रुओं से भय लग सकता है। गुरुओं की सेवा करें।

कन्या राशि – आपकी राशि के जातकों की संतान के लिए यह लाभकारी समय साबित होगा। धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि – जानकारों की मानें तो तुला राशि वालों की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। नया वाहन न खरीदें।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि वालों को पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

मकर राशि – मकर राशि के स्वामी शनि हैं। उनके गुरु ग्रह के साथ मिलन से भाग्योदय के योग बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं। कोशिश करें इस दौरान वाहन आदि में पैसा न लगाएं। नया घर लेने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि – मीन राशि के लिए यह अच्छा समय है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।