Shani Transit In July: ज्योतिष के मुताबिक जब भी शनि ग्रह गोचर करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। क्योंकि ज्योतिष में शनि देव को आयु प्रदाता माना जाता है। मतलब वो व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 12 जुलाई को वक्री अवस्था में मकर राशि में गोचर किया है। जिससे 3 राशियों की गोचर कुंडली में पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मेष राशि: शनि देव के मकर राशि में गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आप लोगों की गोचर कुंडली में रूचक और शश नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है। आप लोगों को इस दौरान आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपको राजसत्ता की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी राशि से शुक्र और गुरु ग्रह स्वराशि में विराजमान हैं। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही भाग्य का भी इस दौरान आपको पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

कर्क राशि: मकर राशि में शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शश और रूचक नाम का राजयोग बन रहा है। इस दौरान आपको व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्य भाव पर गुरु ग्रह और लाभ स्थान पर शुक्र ग्रह विराजामान हैं। इसलिए इस दौरान आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जिन लोगों का व्यापार शनि और चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको विशेष मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि: मकर राशि में शनि देव के प्रवेश करते ही आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में हंस और भद्र नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है। आप लोगों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं सरकारी जरूरी काम बन सकते हैं। वहीं जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको किसी परीक्षा में सक्सेस मिल सकती हैं।

साथ ही वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इस समय आप कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जु़ड़ा हुआ है जैसे- मीडिया, फिल्म और शिक्षक हैं।