सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में व्यक्ति के शरीर की बनावट, रंग, रूप और शरीर पर मौजूद चिन्हों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। सामुद्रिक शास्त्र से न केवल भविष्य, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी जाना जा सकता है। यहां हम जानेंगे ऐसी लड़कियों के बारे में जिनके शरीर के इन हिस्सों पर तिल और शुभ चिन्हों का होना उनके भाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है। जानिए सामुद्रिक शास्त्र अनुसार कैसी लड़कियों को माना जाता है भाग्यवान।

जिन लड़कियों के गालों पर डिम्पल पड़ते हैं उन्हें काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं ऐसी लड़कियों के जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती। महिलाओं के गालों पर काला तिल होना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसी स्त्रियां धनवान होती हैं। जिन महिलाओं के शरीर के दाएं हिस्से से ज्यादा बाए हिस्से में तिल होते हैं वो अपने परिवार के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है वो अपनी सफलता का रास्ता खुद बनाती हैं। जिनकी भौंहों के बीच में तिल होता है वो बहुत लकी मानी जाती हैं। इनकी शादी अमूमन अमीर व्यक्ति से होती है। जिन महिलाओं की दाईं या बाईं पुतली पर तिल होता है उन्हें हर काम में सफलता मिलने के आसार रहते हैं। जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वो भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है उन्हें लाइफ में सभी ऐशोआराम प्राप्त होते हैं। जिन महिलाओं के होंठ पर तिल होता है वो काफी धैर्यवान मानी जाती हैं। ये मेहनत करके धीरे-धीरे अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। (यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: ऐसी स्त्रियों से विवाह करने पर जीवन हो जाता है सफल)

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के पैरे के तलवे में शंख, कमल या चक्र का निशान होता है वो अपने परिवार के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के हाथ में कमल का चिन्ह होता है वो धन के मामले में काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के हाथ में भगवान मछली का चिन्ह होता है वो भी अपने और परिवार के लोगों के लिए लकी होती हैं। लड़कियों के हाथ में स्वस्तिक का चिन्ह होना भी उनके भाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है। (यह भी पढ़ें- इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां मानी जाती हैं बहुत तेज और स्मार्ट, बस ये होती है इनकी कमजोरी)