हमारे शरीर में कई जगहों पर तिल होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का भी वर्णन मिलता है। शरीर पर तिल या तो जन्म से होते हैं या फिर बाद में भी उभर जाते हैं। अमूमन इनका रंग काला होता है। तिल शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल अलग-अलग संकेत देते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन तिलों के बारे में जो पति और ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली होने का सूचक माने जाते हैं।

अगर माथे पर हो तिल:

जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है वे बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करती हैं। ये लड़कियां पति और ससुराल के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

भौहों के बीच में हो तिल:

जिन लड़कियों की आंख के ऊपर दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वे बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं रहती और इनका विवाह भी अमीर व्यक्ति से होने की संभावना रहती है। जिन लड़कियों के दाईं या फिर बाईं आइब्रो पर तिल होता है वे बहुत पैसा कमाती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है।

बेहद भाग्यशाली होती हैं:

कम ही महिलाओं के कान पर तिल देखने को मिलता है। जिन लड़कियों के कान पर तिल होता है वे बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये काफी बुद्धिमान होती हैं और इनमें निर्णय लेने की भी अच्छी क्षमता होती है।

एशोआराम होता है पसंद:

 लड़कियों के कंधे पर तिल का होना भी शुभ माना जाता है। ये जीवन में सारे एशोआराम प्राप्त होने का सूचक माना जाता है। जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है वे बुद्धिमान होने के साथ चालाक भी होती हैं। ये कड़ी मेहनत करके जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं।

कमर और ठुड्डी पर तिल माना जाता है शुभ:

जिनके कमर पर तिल होता है ऐसी महिलाएं भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है उन महिलाओं का जीवन खुशियों से भरा रहता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022