ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंग और उन पर मौजूद तिलों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और फ्यूचर के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको ऐसी लड़कियों के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में बताएंगे जो पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली बनाते हैं।

लड़कियों की नाभि पर हो अगर तिल:

लड़कियों की नाभि पर तिल होना शुभ माना जाता है। मान्यता है ये तिल धन समृद्धि की प्राप्ति का सूचक होता है। ऐसी लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लड़कियां जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां लोगों की तरक्की होने लगती है।

धन कमाने में होती हैं माहिर:

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वो काफी रोमांटिक मानी जाती हैं। साथ ही ये अपनी लाइफ में काफी धन कमाती हैं। माना जाता है कि ऐसी लड़कियों के पास धन का कभी अभाव नहीं होता। ये अपने ससुराल वालों और पति के लिए लकी साबित होती हैं।

भौहों और ठोड़ी पर हो तिल:

भौहों के ठीक बीच में तिल का होना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है ऐसी लड़कियों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता और इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती।जिन महिलाओं की ठोडी पर तिल होता है वो काफी धनवान मानी जाती हैं। इन्हें आर्थिक तंगी का सामना शायद ही कभी करना पड़े। ये लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वाभाव की होती हैं और अपनी बातों से दूसरों को बहुत प्रभावित करती हैं।

अगर हाथ के बीच में हो तिल:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस लड़की के हाथ के बीच में तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। जिनकी अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है।

अपने दम पर मुकाम करतीं हैं हासिल:

जिन लड़कियों की बांयी भुजा पर तिल होता है उन्हें धन की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं की छाती के दायीं तरफ तिल होता है वो काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। जिन लड़कियों के माथे के ऊपर तिल होता है वह अपने दम पर अपना मुकाम हासिल करती हैं। ये बिना किसी के सहयोग से अपना करियर बनाती हैं। ये अपने घर-परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं।

कान और नाक पर हो अगर तिल:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वे काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये बुद्धिमान होती हैं और इनका जीवन आराम से व्यतीत होता है।जिन लड़कियों की नाक के आसपास तिल होता है उन्हें सभी सुख प्राप्त होते हैं। ये लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022