सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट को देखकर उसके नेचर- भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नाखूनों पर बने निशान को देखकर भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। नाखून भले ही डेड सेल से बने हों, लेकिन फिर भी ये हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। आइए जानते हैं नाखूनों की बनावट देखकर कैसे जान सकते हैं किसी का व्यक्तित्व और भविष्य…

उंगली पर हो ये निशान

सामुद्रिक शास्‍त्र के मुताबिक अगर क‍िसी व्यक्ति की कनिष्‍ठा उंगली के नाखून पर सफेद रंग का चिह्न नजर आए तो समझ लें क‍ि जल्‍दी ही उनको सक्सेस म‍िलने वाली हैं। लेक‍िन इसी उंगली पर अगर काले रंग का न‍िशान नजर आए तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। मतलब आपको आपको कामों में सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

अगर नाखून हो उत्तम

उत्तम नाखून सामुद्रिक शास्त्र में आर्थिक उन्नति और अमीरी को दर्शाने वाले बताए गए हैं साथ ही जिनके नाखून रेखा और धब्बा रहित चिकने और लालिमा युक्त होते हैं। ऐसे लोग करियर अच्छी सफलता पाते हैं। साथ ही इन लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है।

किस्मत के होते हैं धनी

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के नाखून लाल, चमकीले, चिकने और उठे हुए होते हैं वह लोग किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग कम उम्र में अच्छी तरक्की हासिल करते हैं।

उंगली पर दिखें सफेद रंग का निशान

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक अगर क‍िसी भी उंगली पर सफेद रंग का न‍िशान द‍िखे तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।  घर-पर‍िवार की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है।

इन उंगली पर हो ये निशान

अगर किसी व्‍यक्ति की अनामिका उंगली के नाखून पर काले रंग का निशान हो तो यह अशुभ संकेत का सूचन माना जाता है। आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अगर आपको अंगूठे पर कोई सफेद रंग का न‍िशान द‍िखे तो समझ लें क‍ि आपकी जिंदगी में कोई आने वाला है। मतलब लव लाइफ खुशनुमा रहने वाली है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं।