ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिलों को देखकर फलित किया जाता है।

आज हम यहां बात करने जा रहे हैं हथेली की बनावट के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हथेली की बनावट से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सुखों का अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं…

जिन लोगों की होती है बड़ी हथेली: 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली का आकार बड़ा होता है, ऐसे लोगों को पर्याप्त मात्रा में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही इन लोगों के पास अच्छी खासी प्रापर्टी होती है। ये लोग वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग अपने  लाइफ पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं और उनकी बात मानते हैं।

जिन लोगों की होती है छोटी हथेली:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटी हथेली वाले लोग मनी माइंडेड होते हैं। लेकिन ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। ये कोई भी बात मुंह पर बोलने में विश्वास रखते हैं। साथ ही ये कुछ देर के लिए गुस्सा होते हैं और फिर शांत हो जाते हैं। दिल में किसी बात को नहीं रखते हैं।  साथ ही इन लोगों की ऐसी आदत होती है कि अगर इनके पास कोई सुख नहीं भी है तो यह उसके लिए परेशान नहीं होते हैं बल्कि उसके अभाव में रहते हुए भी प्रसन्न रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

कोमल और कठोर हथेलियां वाले लोग:

 जिन लोगों की हथेलियां कोमल होती हैं यानी हथेली पर मांस अधिक होता है और पूरी हथेली मुलायम रहती है, उन्हें जीवन में अधिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग रोमांटिक होते हैं और इनके बात करने की कला दूसरों से अलग होती है। साथ ही लोग पहली मुलाकात में ही इनके दीवाने हो जाते हैं। जबकि कठोर यानी सख्त हथेलियों वाले लोगों को सुखों की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं। येअपनी मेहनत से ही नाम कमाते हैं। लेकिन इनके अंदर कुछ करने जा जज्बा होता है। (यह भी पढ़ें)- चैत्र नवरात्रि 2022: राशि के अनुसार मां दुर्गा को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा मां का आशीर्वाद और बरसेगी कृपा