हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में मौजूद हर एक तिल का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन शरीर पर मौजूद हर तिल अशुभ नहीं होता है। कुछ तिल शुभ भी होते हैं। वहीं कुछ तिल आपके करियर और भविष्य के बारे में भी बताते हैं। आज हम आपको बताएंगे गाल पर तिल होने से व्यक्ति का नेचर और व्यवहार कैसा होता है।
ऐसे लोग होते हैं भावुक:
जिन लोगों के गाल के बीचों बीच तिल होता है ऐसे लोग बहुत भावुक होते हैं। माना जाता है कि इन लोगों की किस्मत बहुत तेज होती है। यह लोग बहुत जल्द दूसरों की बातों में आ जाते हैं। साथ ही यह दूसरों को प्रभावित करने में भी सक्षम होते हैं। इन्हें दूसरों की बातों का जल्दी बुरा लग जाता है।
गाल के ऊपरी हिस्से पर तिल होना:
यह शास्त्र मानता है कि जिन लोगों के काल के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है ऐसे लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। यदि कोई भी काम सामान्य तरीके से करना पसंद नहीं आता है। यह हर कार्य में अपनी कलात्मकता दिखाना चाहते हैं। जीवन के प्रति इनका सकारात्मक रवैया होता है। इनके जीवन में धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। ऐसे लोगों की कोशिश रहती है कि लोग हमेशा इनसे खुश रहें।
सहनशील होते हैं ऐसे व्यक्ति:
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि जिन लोगों के गाल के निचली हिस्से पर होता है ऐसे लोग बहुत सहनशील होते हैं। इन लोगों को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर भी यह जीवन की कठिन परिस्थितियों को सहते हुए वक्त से लड़कर आगे बढ़ जाते हैं। इनका मानना होता है कि जीवन दुखों का सागर है जिसमें सबको ही दुख सहना पड़ता है।
गाल के दाहिनीं और बाएं ओर हो तिल:
माना जाता है कि जिन लोगों के दाहिनीं ओर तिल होता है ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। इनके पास किसी भी वस्तु का अभाव नहीं होता है। हमेशा कोशिश रहती है कि यह खुशनुमा माहौल बनाए रखें।जबकि बाएं ओर तिल वाले लोग अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं। इन्हें लोगों के साथ उठना-बैठना पसंद नहीं होता है। कहते हैं कि जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, उनकी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और रोमांस बरकरार रहता है। वहीं, बाएं गाल पर तिल होना जीलन में धोखा मिलने का संकेत देते है।