Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति और दशा के आधार पर व्यक्ति का फलित किया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और उनके आकार के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं व्यक्ति के कान की शेप के बारे में,सामुद्रिक शास्त्र में व्‍यक्ति के कान को देखकर उसके स्‍वभाव से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें और उसके व्यक्तित्व बताया जा सकता है। आइए जानते हैं…

बड़े कान वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के बड़े कान होते हैं वे लोग विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास कूट- कूटकर भरा होता है। वहीं ये लोग हार आसानी से नहीं मानते हैं ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोच लें तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये खूबी इनको दूसरों से अलग बनाती है।  इन्हें हर काम को तरीके से करने की आदत होती है। ये अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते हैं।

निडर और साहसी होते हैं

मोटे कान वाले लोग लोग काफी निडर होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों को समाज मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। लेकिन इन लोग भरोसे के कम लायक होते हैं।

छोटे कान वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के कान छोटे होते हैं ये लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वहीं इन लोगों पर आसानी से भरोसा किया जा सकते हैं। लेकिन ये लोग जीवन में धन कम ही जोड़ पाते हैं। 

जुड़े हुए कान

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के कान जुड़े हुए होत हैं ये लोग थोड़े चालाक स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग समझदार और दूरदर्शी होते हैं। ये लोग थोडे़ कम ही भावुक होते हैं। ये लोग भावनाओं से प्रभावित होने के बजाय तर्क के आधार पर निर्णय लेते हैं। साथ ही ये अपने जीवन में असफलताओं से उबरकर आगे बढ़ते हैं। साथ ही इन लोगों की तर्कशक्ति अच्छी होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024