सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि शरीर के अंगों की बनावट व्यक्तित्व के बारे में बताने में सक्षम है। इस शास्त्र को ऋषि समुद्र ने लिखा था इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। कई लोग इसे अंग शास्त्र के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि हाथ की रेखाओं में जिस तरह से व्यक्ति का भविष्य छिपा होता है उसी प्रकार कलाई की बनावट भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानकारी देती है।
भावुक होते हैं ये लोग:
समुद्र शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों की कलाई पतली होती है वह लोग बहुत भावुक होते हैं। इनकी भावुकता ही इनके व्यक्तित्व की विशेषता है। ऐसे लोग बहुत जल्द दूसरों के साथ अपनापन महसूस करने लगते हैं। कई बार इन लोगों को अपनी इस आदत की वजह से धोखा भी खाना पड़ता है। लेकिन फिर भी यह लोग अपने मन को हमेशा साफ बनाए रखते हैं। इनको प्रेम संबंधों में भी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
ये लोग होते हैं स्वाभिमानी:
जिन लोगों की कलाई चोड़ी होती है उन्हें अपने पिता, चाचा, ताऊ, दादा और दादी मां के अन्य रिश्तेदारों से बहुत अधिक प्रेम मिलता है। ऐसे लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनमें बहुत अधिक स्वाभिमान का गुण विद्यमान होता है। इसलिए खासियत है कि यह चीजों को समझने की कोशिश करते हैं। सही-गलत की पहचान करने के बाद ही यह लोग कोई निर्णय लेना पसंद करते हैं। साथ ही इनके व्यवहार की यह कमी है कि इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में जीवनसाथी थोड़ी मुश्किलों के बाद मिलता है।
मजाकिया स्वभाव के होते हैं ये लोग:
समुद्र शास्त्र यह मानता है कि जिन लोगों की कलाई मोटी होती है उनके व्यक्तित्व की यह खासियत है कि वह हमेशा अपने आसपास खुशी का माहौल बनाकर रखते हैं। इन लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि कोई और इनके बारे में क्या सोचता है। यह लोग मस्तमौला अंदाज में जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि जिंदगी एंजॉयमेंट का नाम है। इनके बहुत सारे प्रेम संबंध होते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022