Sakat Chauth 2026 Moonrise Time Today in India:वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट व्रत रखा जाता है। इस साल सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। ये त्योहार भारत के लगभग सभी हिस्सों में मनाया जाता है। इसके साथ ही व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद जल ग्रहण करने से किया जाता है। इस दिन भगवान को गुड़ और तिल से बने लड्डू, शकरकंद और मौसमी फलों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कब निकलेगा चांद…

Sakat Chauth Vrat Katha 2026: सकट चौथ पर पढ़े ये व्रत कथा, गणेश जी दूर करेंगे सभी कष्ट, जानें संपूर्ण पौराणिक व्रत कथा

सकट चौथ तिथि 2026 (Sakat Chauth 2026 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का अंत 07 जनवरी को सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में 06 जनवरी को सकट चौथ का व्रत किया जाएगा।

सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

  • लाभ – उन्नति – 11:09 AM से 12:27 PM
  • अमृत – सर्वोत्तम – 12:27 PM से 01:45 PM
  • शुभ – उत्तम – 03:03 PM से 04:21 PM
  • लाभ – उन्नति – 07:21 PM से 09:03 PM

सकट चौथ चंद्रोदय समय 2026 (Sakat Chauth 2026 Moonrise Time)

दिल्ली- 8 बजकर 55 मिनट पर
नोएडा- रात 8 बजकर 53 मिनट पर
गुरुग्राम- रात 8 बजकर 56 मिनट पर
मुंबई- रात 9 बजकर 22 मिनट
लखनऊ- रात 8 बजकर 41 मिनट पर
कानपुर- रात 8 बजकर 44 मिनट

मेरठ- रात 8 बजकर 52 मिनट
मथुरा- रात 8 बजकर 36 मिनट
अहमदाबाद – रात को 9 बजकर 18 मिनट
पटना – 8 बजकर 25 मिनट रात को
गाजियाबाद – 8 बजकर 53 मिनट रात को
अमृतसर –  रात को 9 बजे
आगरा – 8 बजकर 52 मिनट रात को

उदयपुर- रात 9 बजकर 03 मिनट
जोधपुर- रात 9 बजकर 15 मिनट
अलवर- रात 8 बजकर 57 मिनट
जैसलमेर– रात 9 बजकर 22 मिनट

वाराणसी- रात 8 बजकर 53 मिनट 
अयोध्या- 8 बजकर 50 मिनट
मध्य प्रदेश– 9 बजकर 6 मिनट

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026