Sakat Chauth 2026 Kab Hai 2026: सनातन धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व है। क्योंकि इसी दिन संतान के सुख, समृद्धि और लंबी आयु के लिए सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस तिथि को तिल चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी और माघी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस साल सकट चौथ का व्रत 06 जनवरी को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर संतान की दीर्घायु का वरदान मांगती है। इस दिन निर्जला व्रत महिलाएं रखती हैं। यह व्रत सकट माता, भगवान गणेश और चंद्र देवता की पूजा-अर्चना और व्रत से जुड़ा है। आइए जानते हैं तिथि और चंद्रोदय का समय…

100 साल बाद शनि की राशि में बनेगा पावरफुल चतुर्ग्रही योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

सकट चौथ तिथि 2026 (Sakat Chauth 2026 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का अंत 07 जनवरी को सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में 06 जनवरी को सकट चौथ का व्रत किया जाएगा।

सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

  • लाभ – उन्नति – 11:09 AM से 12:27 PM
  • अमृत – सर्वोत्तम – 12:27 PM से 01:45 PM
  • शुभ – उत्तम – 03:03 PM से 04:21 PM
  • लाभ – उन्नति – 07:21 PM से 09:03 PM

सकट चौथ पर चंद्रोदय का समय (Sakat Chauth 2026 Moon Rise Time)

इस दिन चंद्रोदय रात 09 बजे होगा। ऐसे में चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें।

सकट चौथ का धार्मिक महत्व

यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश जी की आराधना करता है, उसके सभी कष्ट हर लेते हैं। साथ ही संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं संतान दीर्घायु होती है  और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं इस दिन पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

गणेश जी के मंत्र

1- ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा ॥

2- ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्

3- ‘गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026