Sagittarius Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Dhanu Rashi Ka Varshik Rashifal (धनु वार्षिक राशिफल 2025): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य होता है। गुरु ग्रह को वृद्धि, समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और गूढ़ विषयों का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जिन व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, वह व्यक्ति को आध्यात्म में रूचि होती है। वह व्यक्ति आस्तिक होता है। सात ही उसको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है। वहीं वह धर्म से चलने वाला होता है। ईमानदार होता है। साथ ही समाज में उसको खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

वहीं अगर हम वहीं अगर धनु राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में यानी कि आपकी राशि में सूर्य में का गोचर रहेगा। वहीं दूसरे भाव में चंद्रमा रहेंगे। साथ ही तीसरे भाव में शुक्र और शनि देव का संयोग रहेगा। साथ ही छठे भाव में गुरु और आठवें भाव में मंगल रहेंगे। साथ ही दशम भाव में केतु और 12वें भाव में केतु ग्रह रहेंगे। वहीं 29 मार्च को शनि के गोचर करते ही शनि की ढैय्या लगेगी। इसलिए पूरे साल आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना है। साथ ही मानसिक तनाव से बचना है। वहीं नए कार्य की शुरुआत सोच- समझकर करें। आइए जानते हैं धनु राशि (Dhanu Rashifal 2025) वालों को साल 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…  

धनु राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Dhanu Zodiac In 2025)

अगर धनु राशि वालों को अपना कार्य शुरू करना या फिर नया निवेश करना चाहते हैं तो आप जनवरी और मार्च तक कर सकते हैं। वहीं नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से यह वर्ष आपको पिछले 2 सालों के मुकाबले अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनको मई से सितंबर के बीच में कुछ उतार- चढ़ाव देखना पड़ सकता है। 

धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Dhanu Zodiac In 2025)

यह साल आपको आर्थिक स्थित के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। मार्च के बाद से आपको पैसा भी आएगा, लेकिन पैसा खर्च भी होगा। वहीं फरवरी, मार्च, मई, सितंबर और अक्टूबर का महीना आपको शुभ रहेगा। इन महीनों में आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Dhanu Zodiac In 2025)

यह साल धनु राशि के छात्रों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि 29 मार्च के बाद शनि देव का गोचर होगा। जिससे आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं जो लोग देश में रहकर पढ़ाई या कोई कोर्स करना चाहते हैं तो वह अप्रैल से पहले एडमिशन ले लें। 

धनु राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Dhanu Zodiac In 2025)

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि राशि के जातकों को यह साल वैवाहिक जीवन के लिहाज से बहुत अच्छा है। खासकर मार्च बाद अपना जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं साल की शुरुआत में शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए अगर आप सिंगल हैं तो आपकी जिंदगी में कोई आ सकता है। वहीं मई में सप्तम भाव में गुरु ग्रह आएंंगे तो आपकी लव और मैरिड लाइफ अच्छी होगी। संबंध मजबूत होंगे। 

धनु राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Dhanu Zodiac In 2025)

धनु राशि वालों की सेहत इस साल थोड़ी मिलीजुली रहेगी। क्योंकि महीने की शुरुआत में ही आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में राहु ग्रह स्थित हैं। साथ ही पचंम में शुक्र और शनि हैं। वहीं लग्न में सूर्य देव स्थित हैं। इसलिए सूर्य देव आपको एक नई ऊर्जा देंगे। आत्मविश्वास देंगे। लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। लेकिन पंचम में शुक्र और शनि की युति और पंचम में राहु होने से मानसिक तनाव, थकान, अनिद्रा देंगे। वहीं 29 मार्च को शनि मीन राशि में आ जाएंगे। इसलिए राहु और शनि की युति बनेगी। वहीं शनि और राहु की युति चतुर्थ भाव पर बनेगी और शनि देव रोग भाव को देखेंगे। इसलिए अप्रैल और मई तक आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Dhanu Zodiac 2025)

इस साल आप शनि चालीसा, हनुमान चालीसा और शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही भगवान शिव का हर सोमवार रुद्राभिषेक करें, तो आपको लाभ होगा।