Sagittarius Horoscope (Dhanu Rashi) 2022: धनु राशि के जातकों के लिए नव वर्ष करियर के दृष्टिकोण से कठिन है, वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल सकारात्मक रह सकता है। इस वर्ष कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इस वर्ष आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग ले सकते हैं। इस वर्ष आपको पिछले साल किए गए मेहनत का फल भी प्राप्त होने की संभावना है। यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए संतान के दृष्टिकोण से भी सुखद रहेगी। इसके अलावा इस वर्ष अपने मित्रों का भी सहयोग और समर्थन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहने की उम्मीद है। हालांकि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। धनु राशि के जातकों के करियर में प्रगति होने के योग हैं और साथ ही पेशेवर जीवन में आपके वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
जनवरी के महीने में धनु राशि के जातकों के जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। ऐसे में इस दौरान आप मजबूत बने रहें और डट क परिस्थिति का सामना करें। फरवरी रचनात्मक तौर पर आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं जिसे पहले शुरू करने में परेशानी आ रही थी या फिर किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो इस महीने में आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।
मार्च और अप्रैल में आप अपने करियर में अटके हुए महसूस करेंगे। इस अवधि में आप अपना मनोबल गिराने के बजाय अपने प्रदर्शन को और भी निखारने पर ज्यादा ध्यान लगाएं क्योंकि महीने के अंत तक आपको इसका पदोन्नति या वेतन वृद्धि के रूप में फल प्राप्त होने की संभावना है। धनु राशि के जातक अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं और अपने जीवनसाथी/प्रेमसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें क्योंकि इस अवधि में उन्हें प्रेम और अपनेपन की जरूरत महसूस हो सकती है।
मई और जुलाई में आपको त्वरित फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके आसपास का माहौल आपका मनोबल बढ़ा सकता है और साथ ही इस महीने आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
अगस्त और सितंबर आपके रिश्तों को मजबूत करने का एक अच्छा समय साबित हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के और भी करीब आ सकते हैं। सितंबर के मध्य में आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है।
साल 2022 की आखिरी तिमाही में यदि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हैं तो इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति सही रहने की संभावना है और साल 2022 के आखिरी कुछ महीनों में आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इस दौरान आप अपनी आंतरिक शांति को ढूँढने में सफल हो सकते हैं और स्वयं को मुक्त महसूस कर सकते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2022 धनु राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद आपको इस वर्ष अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके जीवन में स्थिरता आने की संभावना है और इसकी मदद से आप असुरक्षित परिस्थितियों पर काबू पाने में सफल रह सकते हैं। अपने वैवाहिक और प्रेम जीवन में प्यार और स्नेह का प्रदर्शन कर पाने में आप असमर्थ रह सकते हैं। इस अवधि में धनु राशि के जातक महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
यह साल धनु राशि के जातकों के लिए कई सालों से बेहतर साबित होने की संभावना है क्योंकि इस वर्ष आप अपने करियर में अन्य वर्षों की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रह सकते हैं। धनु राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। साथ ही पेशेवर जीवन में वरिष्ठों की मदद से नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। साल 2022 में धनु राशि के वह जातक जो विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। साल 2022 के शुरुआती छह महीनों में आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022, धनु राशि लव राशिफल 2022, धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022