Ruchak Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के कारण होने वाली युति या फिर दृष्टि पड़ती है, जिससे कई तरह के राजयोगों का निर्माण होता है। इसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और बनने वाले राजयोग उनके भविष्य का काफी हद तक निर्धारण कर देते हैं। रंक को राजा बनाने से लेकर उच्च पद तक में आसीन करा देते हैं। इन्हीं राजयोगों में से एक है रूचक राजयोग। इस राजयोग के बनने से व्यक्ति के जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है और कैसे बनता है ये राजयोग?
साप्ताहिक राशिफल
कैसे बनता है रूचक राजयोग?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के सेनापति मंगल केंद्र में उच्च हो या फिर अपनी राशि मेष या वृश्चिक के केंद्र में स्थित हो, तो रूचक राजयोग का निर्माण होता है।
रूचक राजयोग के शुभ फल
- अगर किसी जातक की कुंडली में रूचक राजयोग का निर्माण होता है, तो वह उच्च पद प्राप्त कता है। वह किसी सरकारी प्रतिष्ठित पद में होने से लेकर राजा, सेना का बड़ा अधिकारी या फिर किसी उच्च पद में विराजमान होता है।
- रूचक राजयोग बनने से उसे अपार प्रसिद्धि के साथ शक्ति, महान काया से लेकर साहस से भरपूर होते हैं।
- कुंडली में रूचक राजयोग बनने से जातक को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। वह हमेशा धन-
धान्य से भरपूर रहता है। - रूचक राजयोग में जन्मे जातक काफी साहसी, शक्तिशाली होते हैं। इसी के कारण ये साहस, खेल, सैन्य, रियल एस्टेट, सेना, सैन्य आदि में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होते हैं।
- रूचक राजयोग में जन्मे जातक दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के सबसे खराब दुश्मन होते हैं।
इस स्थिति में रूचक राजयोग नहीं होता है फलदायी
- अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में रूचक राजयोग का निर्माण होता है, तो शुभ प्रभाव के लिए मंगल का शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी है, वरना मांगलिक दोष उत्पन्न हो जाता है।
- अगर आपकी कुंडली में दो या दो से अधिक अशुभ ग्रहों से प्रभावित है, तो इस राजयोग का शुभ फल काफी हद तक कम हो जाता है।
- अगर आपकी कुंडली में पितृदोष, मांगलिक या फिर कालसर्प दोष है, तो रूचक राजयोग का लाभ नहीं मिलता है।
छाया ग्रह राहु अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में 18 साल बाद राहु को अपना सामाज्य मिलेगा, जिससे कुछ राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु का कुंभ राशि में जाना लकी हो सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।