Vastu Tips For Kitchen: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में परेशानियां बनी रहती है। साथ ही हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है और सेहत भी खराब रहती है। वहीं यहां हम बात करने जा रह हैं किचन के वास्तु दोष के बारे में, वास्तु अनुसार किचिन की डिजायन क्या होनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और वो कौन से उपाय हैं जिनको करने से किचन के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं…

इस कोण में हो किचन

वास्तु अनुसार किचन को घर के अंदर एक सही दिशा में होना चाहिए। आपको बता दें कि घर की किचन आग्नेय कोण में होना शुभ होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्तर सही रहता है। साथ ही घर परिवार में सुख- समृद्धि का वास होता है। वहीं खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

रेफ्रिजरेटर के लिए ये है शुभ दिशा

अगर आप किचन में रेफ्रिजरेटर रख रहे हैं तो वास्तु अनुसार रेफ्रिजरेटर को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। साथ ही किचन में अगर अनाज का भंडारण रखते हैं तो उसे भी दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से घर मे संपन्नता बनी रहती है।

इस कोण में रखें गैस का चूल्हा

किचन में गैस के चूल्हे को अग्निकोण में रखना चाहिए।साथ ही खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

इस दिशा में हो पानी का स्त्रोत

वास्तु अनुसार किचन में पानी का स्त्रोत वास्तु उत्तर या फिर उत्तर पूर्व कोने की तरफ नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर- परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रह सकता है। साथ ही बेवजह के खर्चे हो सकते हैं।

इस रंग का हो दीवारों पर पेंट

वास्तु के अनुसार रसोई की दीवारों का रंग हल्का नांरगी के साथ क्रीम कलर करवाना शुभता में वृद्धि करता है। वहीं किचन की दीवारों पर काले रंग का पेंट नहीं करना चाहिए।

करें ये उपाय

1-  यदि आपकी किचन वास्तु अनुसार नहीं है तो आप इस वास्तुदोष को दूर करने के लिए किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब लगा दें और इसको हमेशा जलने दें। ऐसा करने से वास्तु दोष से अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।

2- यदि रसोई मुख्य द्वार के सामने है,तो इससे उत्पन्न वास्तुदोष को दूर करने के लिए मेन गेट और रसोई के बीच में एक पर्दा लगा लें। ऐसा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

3- सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए रसोईघर की पूर्व या उत्तर की दीवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने किचन की निगेटिविटी में कमी आएगी। साथ ही वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024