Ravi Pushya Yoga 2023: ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है रवि पुष्य नक्षत्र। इसे काफी फलदायी योगों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि जब पुष्य नक्षत्र रविवार या फिर गुरुवार के दिन लगता है, तो काफी अच्छा होता है। इस योग को सभी शुभ दुर्लभ योग में से एक माना जाता है। बता दें कि 10 सितंबर को रवि पुष्य योग आज बन रहा है। इस दिन अजा एकादशी भी पड़ रही है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, मकान, संपत्ति खरीदना काफी शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
क्या है रवि पुष्य नक्षत्र?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इनमें से 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है, जो अमरेज्य माना जाता है। साधारण शब्दों में कहें, तो इस नक्षत्र के बनने से जीवन में स्थिरता आती है। रवि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि है। लेकिन इसकी प्रकृति गुरु ग्रह की तरह होती है। इसी के कारण यह योग सुख-समृद्धि, वैभव और सफलता लाता है।
कब बन रहा है रवि पुष्य नक्षत्र?
रवि पुष्य योग 10 सितंबर को शाम 5 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 11 सितंबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
रवि पुष्य नक्षत्र बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी रवि पुष्य नक्षत्र काफी लाभकारी होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास से पूर्ण होंगे और ऐसे में आपको कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका संचार कौशल बहुत ही प्रभावी होगा।
सिंह राशि( Singh Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए रवि पुष्य नक्षत्र काफी लाभकारी हो सकता है। सूर्य इस राशि में पहले भाव में विराजमान है। इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र बनने से धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी साबित हो सकता है। वाहन, संपत्ति खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के लिए भी रवि पुष्य नक्षत्र भाग्यशाली साबित हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। माता-पिता आपके सही निर्णय में साथ दे सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापार में जितनी भी मेहनत की है उसका फल अब मिल सकता है। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।