Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 29 अगस्त से 04 सितंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह व्यापार के दाता शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुखकारक रहेगा।
- इस सप्ताह कुछ नई सफलताएं कड़ी मेहनत से प्राप्त करेंगे।
- लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
- प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा।
- सेहत सामान्य रहेगी। मौसम बदलने से बुखार आ सकता है।
वृष राशि:
- इस सप्ताह आपके करियर और व्यापार में उच्च स्तर के लोगों से संबंध बन सकते हैं।
- करियर की ओर आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जिसमें लाभ होने की संभावना है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिल सकता है।
- घर में किसी की तबीयत खराब रहने से मन अशांत रह सकता है।
- इस सप्ताह कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं। जिससे बजट बिगड़ सकता है।
मिथुन राशि:
- आप लोगों के लिए इस सप्ताह ग्रह स्थिति लाभदायक और बेहतरीन बनी हुई है।
- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा है।
- घर परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
- इस सप्ताह यात्रा करते समय सावधान रहें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
Also Read
कर्क राशि:
- इस सप्ताह व्यापार और करियर में संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिल सकती है।
- विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
- इस हफ्ते घूमने-फिरने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- नौकरी पेशा लोगों की लोकप्रियता और दबदबा बढ़ सकता है।
- सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि:
- आप लोगों को इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलता दिख रहा है।
- लंबे समय से अटका हुआ कोई काम सुलझेगा
- गुप्त शत्रुओं ने सावधान रहें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- परिवार या मित्रों के साथ यात्रा का योग भी बन रहा है।
- नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
कन्या राशि:
- इस सप्ताह संतान पक्ष या किसी अन्य बात को लेकर तनाव हो सकता है।
- बाजार और शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ का योग बन सकता है।
- इस सप्ताह नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ के संकेत हैं।
- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय प्रतिकूल है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
- इस सप्ताह काम के सिलसिले में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है।
- बाजार और शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं।
- इस सप्ताह पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रह सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक राशि:
- इस सप्ताह कोर्ट से संबंधित मकदमों में जीत मिल सकती है।
- अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि:
- इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। किसी नए काम में व्यस्तता बढ़ सकती है।
- व्यापार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं।
- व्यापार की दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल दिख रहा है।
- इस सप्ताह कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं। जिससे बजट बिगड़ सकता है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।
मकर राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में करियर और व्यापार को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। जिसके कारण मन अशांत रहेगा।
- व्याापार में जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या अधिकारी के व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है।
- वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- व्यवसाय में भी लेन-देन करते समय सावधान रहें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
- शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाएं।
- वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
मीन राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह व्यापारिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
- कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट के कारण मन चिंतित रह सकता है।
- इस सप्ताह आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
- लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे।