Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल (Weekly Horoscope) विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 21 नवंबर से 27 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। इस सप्ताह देवताओं के गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- आप लोगों लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता वाला रहने वाला साबित हो सकता है।
- सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-काराबोर के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है।
- इस सप्ताह आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है।
- उधार या फंसा हुआ धन वापस आ सकता है।
- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
- कारोबार का नए ऑर्डर आने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मिथुन राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद साबित हो सकता है।
- गुरु के प्रभाव से आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार है।
- साथ ही इस दौरान आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे।
- इस सप्ताह कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
- इस सप्ताह आपको उधार देने से बचना चाहिए। अन्यथा धन की हानि हो सकती है।
- जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है।
- सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना में सफलता मिल सकती है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुभ समाचार मिल सकता है।
- विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा।
- गुरु ग्रह के प्रभाव से इस सप्ताह आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
- इस सप्ताह आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि:
- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है।
- लालच और अहंकार से सावधान रहें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
- संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
- प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है।
- सेहत को लेकर सावधान रहें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
Also Read
कन्या राशि:
- यह सप्ताह आपको मिलाजुला साबित हो सकता है।
- नौकरीपेशा अपने नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- व्यवसाय में लेन- देन करते सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- इस सप्ताह अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
- इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
तुला राशि:
- आप लोगों के लिए ये सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
- इस सप्ताह आपको लेनदेन में काफी सावधानी बरतनी होगी।
- विद्यार्थियों को करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- इस सप्ताह कोर्ट- कचहरी के जुड़ा मामला आपके विपक्ष में आ सकता है।
- आपका इस सप्ताह भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सुख एवं सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
- यह वीक आप लोगों के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है।
- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
- अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको कार्यस्थल पर शाबासी मिल सकती है।
- कारोबार में पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि:
- यह वीक आपको थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है।
- व्यापार धीमा चल सकता है। साथ ही कहीं धन फंस सकता है।
- इस सप्ताह अचानक से किसी बड़े खर्च के आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
- इस सप्ताह गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं।
- प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें।
Also Read
मकर राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।
- कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। जिससे आपको मन अशांत रह सकता है।
- इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।
- इस वीक किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात हो सकती है।
- जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
कुंभ राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है।
- प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।
- इस सप्ताह गुरु ग्रह के प्रभाव बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
- अगर आप व्याापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मीन राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है।
- कार्यस्थल पर या किसी अन्य से आपका विवाद हो सकता है।
- सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
- इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- प्रतियोगी छात्रों इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
- इस सप्ताह आप परिवार या मित्र के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।