Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 14 मार्च से 10 मार्च का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: इस सप्ताह आप घर से संबधित कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह व्यापार को विस्तार करने की योजना बन सकती है। लेकिन किसी स्पेशलिस्ट और अनुभवी की सलाह जरूर लें ले, तो बेहतर होगा। इस सप्ताह घर-परिवार में आप अपनी समझ से, सामंजस्य स्थापित करने में सफल होंगे। जिससे सदस्यों के बीच सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित हो सकेगी। दापंत्य जीवन में कुछ टकराव की स्थिति आ सकती है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष राशि: इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आपके पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी और आप अपने हर ऋण को चुकाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह का ज्यादातर वक्त निजी और पारिवारिक काम पूरे करने में ही बीतेगा। साथ ही कुछ समय आप सामाजिक कार्यों में भी दे सकते हैं। परिवार में शाति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें क्योंकि जुखाम और इंफेक्शन हो सकता है।
मिथुन राशि: इस सप्ताह आप बिजनेस में कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को काम में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बाहर का खाना खाने से बचें, तो बेहतर होगा। अन्यथा पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि: इस सप्ताह आप घूमने- फिरने पर कुछ ज्यादा ही रुपये खर्च कर सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मुलाकात होगी तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें, तो बेहतर होगा। मौसम बदलने की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।
सिंह राशि: इस सप्ताह व्यापार में कुछ सुधार हो सकता है। साथ ही कोई नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, तो ये सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण व बेहतर होने वाले हैं। क्योंकि इन समय के दौरान आपको सरकार से लाभ और पुरस्कार मिलने की संभावना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। इस सप्ताह खांसी, जुखाम जैसी परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि: इस सप्ताह कोई बड़ी आर्थिक हानि होने की संभावना है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित हैं। इसलिए आपको ऐसे शख्स पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए, जिसने अतीत में आपको धोखा दिया हो। साथ ही जितना संभव हो अपने धन के लेन-देन को लेकर पहले से अधिक सतर्कता बरतें। तो बेहतर होगा। कुछ कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस और कब्ज जैसी परेशानियां हो सकतीं हैं। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।
तुला राशि: बृहस्पति की दृष्टि आपकी चंद्र राशि में होने से इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा के स्तर में अच्छी बढ़ोतरी आने के योग बनेंगे। वहीं इस सप्ताह आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्य एक दूसरे का सहयोग करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन का प्रयोग भी सावधानीपूर्वक करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह व्यवसायिक गतिविधियां बहुत ही धीमी रहेंगी। बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। साथ इस सप्ताह काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। इस सप्ताह करियर में आपको हर स्थिति में, भाग्य का साथ मिल सकेगा। जो इस बात को दर्शाता है कि इस समय आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से, उचित प्रशंसा और सहयोग भी प्राप्त होगा। वहीं आप में से कुछ लोग इन दौरान, अपनी मनचाही पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियाँ कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने भाग्य से ज्यादा, अपनी मेहनत पर ही भरोसा करने की जरुरत है। लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहेगी।
धनु राशि: इस सप्ताह आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या फिर व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। जो आपको लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लेकिन किसी स्पेशलिस्ट या अनुभवी की सलाह जरूर ले लें, तो बेहतर होगा। इस सप्ताह आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मौसम बदलने से इस सप्ताह आपको सर्दी, जुखाम हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें, तो बेहतर होगा।
मकर राशि: इस सप्ताह बिजनेस में पारदर्शिता रखें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सप्ताह महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बेहतरीन परिणाम देने वाला है। किसी पारिवारिक संबंधी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही इस सप्ताह प्रापर्टी संबधित पेपरों में सावधानी बरतें तो बेहतर होगा। अन्यथा धोखा हो सकता है। इस सप्ताह पैरों में दर्द या कोई अन्य समस्या हो सकती है। इसलिए थोड़ा वक्त आराम के लिए भी निकालें। (यह भी पढ़ें)- Astrology: जानिए कुंडली में कैसे बनता है पितृ दोष, क्या है इसके कारण और निवारण
कुंभ राशि: इस सप्ताह आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, साथ ही साझेदारी का काम भी शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही इस सप्ताह आप किसी पुराने मामले और मुद्दे को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। कार्यशैली में इस सप्ताह सुधार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। वहीं सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डाजबिटीज की बीमारी है।
मीन राशि: इस सप्ताह घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं बिजनेस में इस सप्ताह कोई नया काम शुरू न करें, वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कमीशन संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं। इस सप्ताह घर-परिवार में आप अपनी समझ से, सामंजस्य स्थापित करने में सफल होंगे। जिससे सदस्यों के बीच सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित हो सकेगी। पेट में गैस और कब्ज संबंंधी परेशानी हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Budhaditya Yoga: मीन राशि में बन रहा बुधादित्य योग, इन 5 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग